बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
21-Mar-2022 07:23 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ढाका-पकड़ीदयाल मुख्य मार्ग के कठमलिया गांव के पास की है। यहां बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने पढ़ने के लिए कोचिंग जा रहे दोनों छात्रों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मृतक छात्रों की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज गांव निवासी नजरे आलम के 14 वर्षीय पुत्र अंसारुल हक और खुर्शीद आलम के 15 वर्षीय पुत्र शाहिद अनवर के रूप में की गई है। दोनों छात्र एक साइकिल पर सवार होकर कठमलिया गांव स्थित कोचिंग सेंटर टयूशन पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दोनों छात्र ट्रक के चपेट में आ गये, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों का कहना था कि सड़क के मरम्मत के नाम पर ठेकेदार द्वारा रोड के बगल में ईंट का टुकड़ा गिरा दिया गया है, जिससे साइकिल सवार दोनों छात्रों का संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रक की चपेट में आ गए।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिकरहना एसडीओ, डीएसपी और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म करवाया। एसडीओ ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।