ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, श्राद्धकर्म में शामिल...

बिहार: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, श्राद्धकर्म में शामिल होकर लौट रहा था घर

29-Jun-2022 02:32 PM

JAHANABAD: जहानाबाद में हुलासगंज-गया मुख्य मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक के पीछे बैठे उसके पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए गया रेफर किया गया. दोनों पिता-पुत्र अपने गांव खिजरसराय थाना के तेलबिगहा से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर वापस पटना लौट रहे थे.


बताया जा रहा है कि मृतक विवेक की दादी का श्राद्धकर्म दो दिन पहले समाप्त हुआ था. बुधवार को वह अपने पिता विनोद कुमार के साथ पटना लौट रहा था. विवेक पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. पिता विनोद कुमार सासाराम जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं. पटना से ट्रेन पकड़कर सासाराम के लिए ट्रेन पकड़ने वाले थे. घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


जानकारी के मुताबिक, विवेक पेट्रोल लेकर पंप से निकला. तभी सामने से आती एक गाड़ी को अचानक देख वह असन्तुलित हो गया और बाइक लेकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं, बाइक पर पीछे बैठे पिता गम्भीर रूप से घायल हो गए. पिता को प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया. उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है. 


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेज दिया है. घटना स्थल से एक चश्मा, ब्लूटूथ और बैग बरामद किया गया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.