BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
09-Dec-2021 05:38 PM
BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है जहां सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है। वही तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बांका-ढाका मोड़ रोड की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कार और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। आनन फानन में घायलों को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सभी को भागलपुर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो सवार बौंसी की ओर जा रहे थे तभी विपरित दिशा से एक अनियंत्रित कार सामने आ गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ऑटो में सवार बीएड कॉलेज की छात्रा नम्रता यादव, आदिल अंसारी सहित छह लोगों की मौत हो गयी है।
घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।