Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
09-Sep-2023 07:11 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में एक भाई ने ही अपने चचेरे भाई की जान ले ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। वहीं हत्या के पीछे की वजह जानकर हर कोई हैरान है। घटना बगहा के धनहा थाना स्थित खालवा पट्टी गांव की है।
दरअसल, बगहा के धनहा थाना क्षेत्र स्थित खालवा पट्टी गांव में एक चचेरे भाई ने अपने चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान खलवा पट्टी गांव निवासी नजीर गद्दी के 49 वर्षीय बेचे गुलाब गद्दी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते चार सितंबर को गुलाब गद्दी गाय खरीद कर अपने दरवाजे पर पहुंचा था, तभी उसके चचेरे भाई कलामू गद्दी ने उससे खैनी मांगी।
गुलाब के खैनी देने से इनकार करने के बाद आरोपी कलमू आगबबूला हो गया और हाथ में रखे डंडे से गुलाब के ऊपर वार कर दिया। गुलाब द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से उसके पेट पर वार कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में दहवा PHC में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।