BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
22-Apr-2022 04:19 PM
MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां एक देवर को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के प्यार में आशिक बना देवर जब उससे मिलने के लिए पहुंचा तो ग्रामीणों ने दोनों का निकाह करा दिया। घटना मनियारी गांव का है। दोनों की रजामंदी से शादी तो हो गई लेकिन लड़के के घर वाले लड़की को अपनाने से इनकार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बोचहां के सरफुद्दीनपुर की रहने वाली अमीना की शादी मोहम्मद निजाम के साथ हुई थी। इस शादी से अमीना के चार बच्चे भी हुए। चार साल पहले अमीना के पति की मौत किसी बीमारी से हो गई थी। पति की मौत के बाद अमीना बिल्कुल अकेली हो गई थी। इसी बीच देवर और मोहम्मद नसीम से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी। बात प्रेम प्रसंग तक पहुंची तो चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लोक लाज के कारण दोनों इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा रहे थे। अमीना मनियारी स्थित अपनी बहन के घर पहुंची थी, इसी दौरान उसका देवर भी वहां पहुंच गया। अमीना के घरवालों ने सोंचा कि मौका अच्छा है, और इसे नहीं जाने देना चाहिए। दोनों की रजामंदी के बाद परिवार के लोगों के दोनों का निकाह करवा दिया गया।
निकाह तो संपन्न करा लिया गया लेकिन बात विदाई पर जाकर फंस गई। लड़के के घर वालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो आनन-फानन में मनियारी पहुंचे। जब लड़के से निकाह के संबंध में पूछा तो लड़के ने सारी कहानी बता दी। जिसके बाद परिजन इस रिश्ते को नकारते हुए वापस लौट गए और लड़की को कबूल करने से इनकार कर दिया। अब मामला थाने तक पहुंच चुका है और दोनों तरफ से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
