2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
18-Feb-2022 12:23 PM
By Alok
BETTIAH : बेतिया के सबसे बड़े अस्पताल GMCH में 24 घंटो से स्वास्थय सुविधाएं बाधित है। बता दें कि गुरुवार को एमबीबीएस इंटर्न और जीएनएम स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुआ था।उसके बाद सभी नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चले गए है और अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे है।
धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ की मांग है कि बीते दिन मारपीट हुई उसपर करवाई हो. जो आरोपी है उनपर पुलिस FIR दर्ज करे. बता दें बीते दिन बेतिया जिले का सबसे बड़े अस्पताल GMCH कई घंटों तक रणक्षेत्र बन गया था। यहां MBBS के इंटर्न छात्रों की गुंडई देखने को मिली थी।
GMCH इंटर्न ने जीएनएम मेल स्टॉफ से लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जमकर पीटा। इस मारपीट में दो महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों का इलाज ICU में चल रहा। ये बवाल इस कदर हिंसक हो गया था कि कवर करने पहुंचे कई मीडिया कर्मियों का भी मोबाइल छिन लिया गया और गलत व्यवहार किया गया।