Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
25-Jul-2022 12:09 PM
BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक जेडीयू नेता को गोली मार दी है। घटना मिल्की गौशाला के पास की है। जेडीयू नेता अपने घर के बाहर एक बक्से की दुकान पर खड़ा थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली जेडीयू नेता को जा लगी। हद तो तब हो गई जब एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण परिजन करीब तीन किलोमीटर का पैदल सफर कर उन्हें चारपाई पर लेकर अस्पताल पहुंचे।
रविवार की देर शाम जेडीयू पंचायत अध्यक्ष 60 वर्षीय लोभन चौधरी अपने घर के बाहर खड़े थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें जेडीयू नेता के दाएं हाथ में गोली लग गई। इस दौरान बदमाशों ने उनके सिर पर लाठी से जोरदार प्रहार कर दिया जिससे वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर आए तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजन उन्हें चारपाई पर लेकर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जेडीयू नेता को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल जेडीयू नेता लोभन चौधरी ने गांव के ही उभो यादव उर्फ उभय यादव और बबलू यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी लोचन चौधरी की हत्या करने के नीयत से आए थे लेकिन गोली की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए तो मौके से फरार हो गए।