PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
25-Oct-2022 02:54 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: खबर जहानाबाद से है, जहां BBA के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ले की है। घटना की जानकारी तब हुई जब मंगलवार की सुबह छात्र के दोस्त उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे में फांसी के फंदे से लटका शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक छात्र की पहचान अरवल जिले के सरौती गांव निवासी 22 वर्षीय निहाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निहाल नगर थाना क्षेत्र के खत्री टोला में रहकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की सुबह निहाल के कुछ दोस्त उससे मिलने के लिए उसके कमरे पर पहुंचे थे। जैसे ही वे कमरे के भीतर पहुंचे वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। निहाल का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था।
निहाल के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से निहाल ने इतना बड़ा कदम उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि उसके दोस्तों का कहना था कि निहाल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था और इसी हताशा में आकर उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।