ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: बैंक के लॉकर से दो करोड़ का सोना गायब : संदेह के घेरे में मैनेजर से लेकर सफाई कर्मी तक ; पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

31-May-2024 03:20 PM

By First Bihar

SHEKHPURA : खबर शेखपुरा से आ रही है, जहां बैंक के लॉकर में करीब दो करोड़ रुपए का सोना गायब होने के बाद हड़कंप मच गया है। दो करोड़ का सोना गायब होने के इस मामले में बैंक मैनेजर से लेकर सफाईकर्मी तक संदेह के घेरे में हैं। पुलिस ने इस मामले में मैनेजर समेत कई कर्मियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।


दरअसल, पूरा मामला शहर के पटेल चौक स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा का है। बताया जा रहा है कि चेवाड़ा के करंडे गांव निवासी एक बैंक ग्राहक ने बैंक से गोल्ड लोन लिया था और करीब दो करोड़ रुपए का सोना बैंक के लॉकर में रखा गया था। तीन दिन पहले उन्होंने लोन के पैसे चुका दिए और सोना वापस लेने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे थे।


बैंक कर्मियों द्वार उन्हें लॉकर की चाबी नहीं दी जा रही थी और कोई न को बहाना बनाकर उन्हें वापस भेज दिया जा रहा था। परेशान शख्स ने इस बात की जानकारी बैंक के उच्च अधिकारियों को दे दी। अपना सोना वापस लेने के लिए यह शख्स गुरुवार को भी दिनभर बैंक के बाहर बैठा रहा। परेशान होकर उसने नगर थाना को मामले की जानकारी दी।


देर शाम बैंक के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक के मैनेजर समेत अन्य बैंक कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से बैंक में बैंकिंग कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है और जल्द ही सोना बरामद कर लेने का भरोसा दिलाया है।