Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
03-May-2022 04:57 PM
NAWADA: नवादा में बालू माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। मामले में तीन दर्जन अज्ञात और 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव की है। जहां पंचाने नदी से बालू उठाव किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर बालू माफिया ने हमला बोला।
बताया जाता है कि एएसआई बिनोद यादव पुलिस टीम के साथ मधुबन गांव में एक मामले की जांच के लिए जा रहे थे। तभी इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि गांव के पास पंचाने नदी के नवनिर्मित पुल के पास के बालू घाट से अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही जब एएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अपराधियों ने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष ने गांव के धीरेंद्र, जलेन्द्र, प्रह्लाद यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी वही 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।