मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Jan-2023 11:14 AM
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बकाया पैसा मांगना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ा। दरअसल, महिला ने अपनी जमीन बेचकर एक शख्स को पैसे रखने के लिए दिए थे। महिला ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के नियामत नगर गांव की है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक महिला की पहचान नियमत नगर गांव निवासी टुन्नी चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सरिता देवी शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शनिवार की सुबह जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो गांव के ही खेत में सरिता देवी का शव बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक सरिता देवी के पति टुन्नी चौधरी मानसिक रूप विक्षिप्त है। उसने 5 डिसमिल जमीन बेचकर पड़ोसी को पैसा रखने के लिए दिया था।
जब सरिता देवी पैसा मांगने के लिए जाती थीं तो टालमटोल करता था और इसी को लेकर सरिता देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।