ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार: बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना...

बिहार: बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, छात्रा की हालत गंभीर

01-Feb-2022 02:20 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: बहन को इंटर की परीक्षा दिलाने सेंटर पर जा रहे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी जिसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लालबिहारी खूंट गांव के पास हुई। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज से शुरू हुए इंटर की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रा अपने भाई के साथ सेंटर पर जा रही थी। त्रिवेणीगंज स्थित अनुपलाल यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए दोनों घर से निकले थे। बाइक से जाने के दौरान जैसे ही दोनों भाई बहन लाल बिहारी खूंट के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में दोनों आ गये जिससे घटनास्थल पर भाई की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गयी। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तेज गति से आ रही पिकअप वैन मृतक मनोज के सिर को कुचलते हुए भाग निकला। जिससे घटनास्थल पर ही छात्रा के भाई मनोज की मौत हो गई। वहीं छात्रा सितारा कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गयी है जिसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमायाही वार्ड नम्बर 11 निवासी जागेश्वर यादव का इकलौते बेटे 28 वर्षीय मनोज कुमार के रुप में हुई है। घर के एकलौते चिराग के जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।