मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-May-2023 01:42 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से आ रही है, जहां एक अधेड़ शख्स की बेहरमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने शख्स के पूरे शरीर को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। बुधवार की सुबह अधेड़ का शव आम के बगीचे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अकड़ाहा पुल के पास की है।
मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी लक्ष्मण पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पासवान आम के बगीचे की रखवाली करते थे। दिनभर बगीचे की रखवाली करने के बाद वे शाम को घर वापस लौट जाते थे। इसी तीन लोग उनके घर पहुंचे और कहा कि आम बड़े हो गए हैं ऐसे में अब रात को भी उन्हें बगीचे की रखवाली करनी पड़ेगी।
मंगलवार की रात लक्ष्मण पासवान घर आए तीनों लोगों के साथ बगीचे की रखवाली करने के लिए चले गए और बुधवार की सुबह बगीचे से उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फेल गई। अपराधियों ने लक्ष्मण प्रसाद के पूरे शरीर पर चाकू से वार किया है। शरीर के हर अंग पर चाकू के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।
उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और बेतिया-सरसवा मार्ग को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोग मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारियों और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाने की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंची मझौलिया और मुफस्सिल थाने की पुलिस गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।