ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? ‘मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर लौट जाएगी’, बिहार पुलिस की भाषा पर सियासी बवाल; क्या बोले DGP विनय कुमार? Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar News: बिहार में 9-17 साल के बच्चों के नाम पर एक करोड़ से अधिक सिम, कनेक्शन में पांच साल में 5 गुना वृद्धि; सर्वे में खुलासा Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका

बिहार: SNCU से बच्चा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, अस्पताल की गार्ड समेत तीन महिलाएं अरेस्ट

बिहार: SNCU से बच्चा चोरी मामले में पुलिस का एक्शन, अस्पताल की गार्ड समेत तीन महिलाएं अरेस्ट

16-Sep-2024 05:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में नवजात शिशु की चोरी मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल बेगूसराय के एसेंशियल स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट से एक नवजात बच्चे की रविवार की शाम 5:45 बजे चोरी हुई थी। पुलिस ने नवजात बच्चे को लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर से सकुशल बरामद कर लिया है और इस मामले में गार्ड सहित 3 आरोपी महीला को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि नगर थाने के पुलिस ने सदर अस्पताल में जांच के दौरान महिला गार्ड ज्योति मिश्रा जो बखरी वार्ड-27 की रहने वाली है उसे संदेह के आधार पर पकड़ा था। पूछताछ एवं तकनीकी जांच करते हुए महिला गार्ड के निशानदेही पर लाखो थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव वार्ड-3 स्थित सीता देवी के घर से बासुदेवपुर की रहने वाली सुलेना देवी को पकड़ा और नवजात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।


बखरी थाना क्षेत्र के बखरी गांव वार्ड 27 निवासी नवेंदु मिश्रा के पत्नी ज्योति मिश्रा वर्तमान में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के में रहती है और सदर अस्पताल में गार्ड के रूप में एसएनसीयू में काम करती है। पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्त को स्वीकार किया है। पुलिस ने नवजात शिशु को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है और आगे की के कार्रवाई में जुट गई है।