Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल
13-Jan-2024 01:51 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : वैसे तो आम तौर कॉलेज, यूनिवर्सिटी हो या स्कूल हर जगह रैगिंग को पूरी तरह से वर्जित माना गया है। इसके बाद भी इस नियम का किस तरीके से पालन किया जा रहा है। वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां इस कड़ाके की ठंड में 5वीं के छात्र से रैगिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय प्लस टू स्कूल में पांचवी के छात्र आश्चर्य कुमार के साथ रैगिंग की घटना को अंजाम दिया गया। प्लस टू के छात्र सानू कुमार और हरे राम कुमार ने शुक्रवार की रात आश्चर्य को पहले पीटा। इसके बाद कपड़े खोलकर भीषण ठंड में पानी से नहलाया। फिर उसे छत पर खुली हवा में भेज दिया। इतना ही इस पुरे मामले का विरोध करने पर उसके भाई हेमंत को भी पीटा।
उसके बाद इस घटना की जानकारी अन्य छात्रों ने आश्चर्य के परिवार को दी। उसके बाद तुरंत परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से बात की। शनिवार की सुबह पीड़ित की मां समेत काफी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय थानेदार दिलशाद दलबल के साथ जांच के लिए पहुंचे। स्कूल में पांचवीं के छात्र के साथ हुई रैंगिंग की घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
उधर, इस घटना को लेकर पीड़ित छात्रा ने बताया कि रात को जब वह पानी पीने के लिए गया था तो सीनियर छात्र सानू ने उसे रोक लिया। और फिर कहा कि तुम मेरा नाश्ता क्यों नहीं पहुंचाते हो। और मेरा बर्तन धोने से क्यों इंकार करते हो। इसी बात पर उसने पिटाई के बाद ठंडे पानी से नहला कर सजा दी। इस मामले की जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी को हो गई है। प्राचार्य विनोद कुमार ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।