PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
21-Oct-2022 03:41 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शहर के स्टेशन रोड स्थित रामबाबू चौक के पास स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडे से लैस दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए परिषद के कर्मी और पुलिस के जवान मौके से जान बचाकर भागे। इस दौरान पूरा इलाका कई घंटों तक रणक्षेत्र बना रहा।
दरअसल, नगर परिषद की उक्त जमीन पर वर्षों से स्थानीय दुकानदारों का कब्जा है। पिछले कई सालों से दुकानदार अपनी दुकानें चला रहे हैं। नगर परिषद की तरफ से करीब पांच सौ दुकानदारों को नोटिस दिया गया था लेकिर दुकानदारों ने जमीन को खाली नहीं किया। शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के कर्मी मजिस्ट्रेट के साथ रामबाबू चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। जैसे ही निगम के कर्मी रामबाबू चौक पहुंचे दुकानदार आक्रोशित हो गए और टीम पर हमला बोल दिया।
इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम की जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और सीओ के साथ मारपीट की। दुकानदारों का कहना है कि जमीन रेलवे की है और नगर परिषद इसे अपनी जमीन बताकर उन्हें हटाने की कोशिश कर रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है। मारपीट की घटना के बाद सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए हैं।