ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: ANM की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली

30-May-2023 10:24 AM

By First Bihar

LAKHISARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश अब लोगों के घरों में घुसकर उन्हें गोली मार रहे हैं। ताजा घटना लखीसराय की है, जहां सोमवार की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक एएनएम की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव की है।


मृतका की पहचान अरमा गांव निवासी राजेंद्र महतो उर्फ भुटी लाल की 53 वर्षीय पत्नी सुधाश्री के रूप में हुई है, जो मुंगेर के धरहरा में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद जब सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए, तभी अपराधी घर में घुसे और एएमएम सुधाश्री की गोली मारकर हत्या कर दी। किस कारण से एएनएम की हत्या की गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही रहने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है।