ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : अनियंत्रित बोलेरो नहर में गिरी, दर्दनाक सड़क हादसे में दो जुड़वा...

बिहार : अनियंत्रित बोलेरो नहर में गिरी, दर्दनाक सड़क हादसे में दो जुड़वा बच्चों की मौत

07-Mar-2022 08:07 PM

ARWAL : खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो जुड़वा बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र 10 नंबर नहर के पास की है। यहां अनियंत्रित बोलेरो नगर में जा गिरी। नहर में पानी अधिक होने के कारण बोलेरो सवार सभी लोग डूबने लगे। किसी प्रकार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।


हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे गौरव और गौतम डेढ़ वर्ष के बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरूणा निवासी सरोज पासवान अपने परिवार के साथ बोलेरो पर सवार होकर पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के परियो स्थित ससुराल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान 10 नंबर नहर वाली सड़क के पास ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।


सरोज पासवान शिक्षक हैं और पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। बोलेरो में उनकी एक बेटी भी साथ थी, जो सुरक्षित बताई जा रही है। एक साथ दो मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।