बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-Mar-2024 01:55 PM
By First Bihar
MOTIHARI: बिहार में गर्मी की दस्तक के साथ ही अगलगी की घटनाओं की शुरुआथ हो गई है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां अगलगी की घटना में एक दर्जन से अधिक घर जल कर नष्ट हो गई। इस घटना के बाद पीड़ितों में कोहराम मच गया है। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के बड़का पकही गांव की है।
दरअसल, पकही गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बार स्थानीय लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग अपना घर बचाने की जद्दोजहद में जुट गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य में जुट गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका है। अगलगी की इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा मवेशी, एक पिकअप वैन और अन्य सामानों के साथ लड़की की शादी के लिए घर में रखे दो लाख रुपए भी स्वाहा हो गए।
शॉट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। सीओ अतुल कुमार बादल ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर कर्मचारियों को भेजा गया है। क्षति का आकलन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की जाएगी।