बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
21-Mar-2022 10:38 AM
MADHUBANI : खबर बिहार (BIHAR) के मधुबनी से आ रही जहां पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी. जानकारी के अनुसार महिला आठ महीने की प्रेग्नेंट थी. इस घटना ने ससुराल और मायके के लोग सदमे में हैं. दोनों ने इस तरह का कदम क्यों उठाया है अभी तक इस बारे में कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है. वहीं परिवार वालों का मानना है कि आपसी विवाद के कारण दोनों ने इस तरह का कदम उठाया है.
यह घटना खजौली प्रखंड के बेहटा गांव का है. जिस समय घटना हुई उस समय घर में पति-पत्नी के अलावे कोई और नहीं था. युवक के माता-पिता उसी गांव में अपने दूसरे घर पर थे. जब वहां से उसकी मां घर पर आई तो देखा कि सन्नाटा पसरा हुआ है. उसने अपनी बहू और बेटे को आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला. संदेह होने पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इसके बाद लड़के के पिता भी वहां पहुंचे. जब गेट खुला तो होश उड़ गए. छत से एक ही साड़ी से फंदा बनाकर एक तरफ बेटा और दूसरे तरफ उनकी बहू लटकी थी.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. जिसके बाद फंदे से दोनों पति पत्नी का शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया गया. मृत 22 साल राजू प्रसाद यादव पेशे से मैकेनिक था. और ट्रैक्टर भी चलाता था. अपनी जमीन पर गैरेज खोलकर पिता और राजू दोनों मिलकर काम करते थे. वहीं मृतका 20 साल की रानी देवी की मां शीला देवी ने खजौली थाने में आवेदन दिया है. बताया कि कुछ दिनों पूर्व दामाद और बेटी में नोकझोंक हुई थी. वह इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराना चाहती. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. #BIHAR