Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
02-Apr-2023 01:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में ट्रांसजेंडर समुदाय को जागरूक करने को लेकर बेगूसराय न्यायालय के एडीआर भवन में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जिले के किन्नर को कानून की जानकारी के लिए बुलाया गया। इस दौरान किन्नरो के द्वारा जज को आशीर्वाद देते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल विडियों में यह देखा जा रहा है कि, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा ने उपस्थित सभी किन्नरों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद जज ने उनलोगों से कहा कि,आप भी इस समाज के महत्वपूर्ण हिस्सा है और आपकी भलाई के लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजना चला जा रही है और कानून नें आपको इज्जत और मर्यादा के साथ रहने का अधिकार दिया है ।आप सभी भी समाज में सम्मानजनक जीवन जीए यह आप सभी को अधिकार है।
इसके आलावा जिला जज ने इनलोगों को यह भी सलाह दी है कि, यदि कोई भी आपके साथ बदतमीजी करें तो आपलोग जरूर क़ानूनी मदद लें। आपको भी इस समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जीनें का अधिकार प्रदान किया गया है। कुदरत ने आपको ट्रांसजेंडर की उपाधि दी है तो इसमें गलत क्या है। इसके बाद भी कोई आपके साथ गलत करता है तो आप कानून की मदद लें। कानून में आप के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को 6 माह से 2 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है । यदि कोई व्यक्ति आप लोगों के साथ दुरव्यवहार करता है। तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सूचना देकर कानूनी सहायता मुफ्त में ले सकते है ।आपके शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार तुरंत संज्ञान लेगा।
इसके आलावा जिला जज ने इस समाज के लोगों से आग्रह किया है कि, अक्सर यह सुनने को मिलता है की आपलोग आपसी विवाद में एक दूसरे पर एसिड से हमला करते हैं यह उचित नहीं है। इसलिए आप लोग एक दूसरे पर एसिड अटैक न करें , चाहे कितना भी बुरा स्थित क्यों न हो। इस दौरान उसभी किन्नर को कलम देकर सम्मानित किया और कहा गया कि, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आप सभी के साथ हमेशा खड़ा है। इस दौरान पैनल अधिवक्ता सुबोध कुमार झा पैनल अधिवक्ता स्मृति कुमारी, पीएलभी सिद्धार्थ, हरेराम दास,सुमन ,शैलेश कुमार संतोष कुमार, शांतनु कुमार, शंभू कुमार अरविंद कुमार ,कार्यालय सहायक उदय कुमार, स्टोनो संगम मिश्रा आदि उपस्थित थे।