ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’

बिहार : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के चयन का बदल गया नियम, जानिए.. अब कैसे होगी बहाली

बिहार : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के चयन का बदल गया नियम, जानिए.. अब कैसे होगी बहाली

12-Jul-2022 02:21 PM

PATNA : बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बहाली में अब किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की नियुक्ति में लगातार मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने नियमावली बनाने की घोषणा की थी। सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के चयन के लिए नियमावली तैयार कर ली है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की होनेवाली आगामी बैठक में नियमावली को मंजूरी मिल जाएगी।


दरअसल, बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के चयन में लगातार धांधली के आरोप लग रहे थे। इससे संबंधित कई मामले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी पहुंचे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में ही संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया था। सेविका और सहायिका के चयन में सबसे अधिक यह शिकायत मिल रही थी कि अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों की जगह कम अंक वाले अभ्यर्थी का चयन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में धांधली की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के चयन के लिए नियमावली बनाने का फैसला लिया था। 


मुख्यमंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के चयन के लिए नियमावली तैयार कर लिया है। विभाग के मंत्री मदन सहनी के मुताबिक कैबिनेट की अगली बैठक में संभवतः इसे मंजूरी मिल जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नई नियमावली के तहत सेविका और सहायिका का चयन किया जाएगा। जिससे चयन में धांधली के मामले लगभग खत्म हो जाएंगे। उनके चयन के लिए अब आमसभा नहीं होगा। अभ्यर्थी का इंटर पास होना अनिवार्य होगा। सबसे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका 65 वर्ष की उम्र में स्वतः कार्यमुक्त हो जाएंगी।