ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार आज से टोटल अनलॉक, सभी पाबंदियां खत्म.. बस सचेत रहें

बिहार आज से टोटल अनलॉक, सभी पाबंदियां खत्म.. बस सचेत रहें

14-Feb-2022 07:06 AM

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बिहार में जो पाबंदियां लागू की गई थी वह आज पूरी तरह से खत्म कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने 2 दिन पहले ही यह फैसला कर लिया था की 14 फरवरी से बिहार को टोटल अनलॉक कर दिया जाएगा। आज से कोरोना के मद्देनजर लागू सभी तरह की पाबंदियों को हटा लिया गया है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में 2 दिन पहले यह फैसला किया था। आज से सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में सौ फीसदी उपस्थिति बहाल कर दी गई है। हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया गया है।


आज से छोटे बच्चों का स्कूलों में सौ फीसदी उपस्थिति होगी। ऐसे में असेंबली और लंच के समय एक जगह भीड़ न हो, इसके लिए स्कूल प्रशासन ने कई फैसले लिए हैं। स्कूलों में छोटे बच्चों की असेंबली क्लास में ही होगी। लंच का समय हर क्लास के लिए अलग-अलग होगा। कई स्कूलों में तीन बार लंच ब्रेक का समय रखा गया है। स्कूल प्रशासन के मुताबिक कोरोना गाइडलाइन का अब भी पालन किया जायेगा। सौ फीसदी उपस्थिति के बाद भी एक जगह बच्चों को इकट्ठा होने नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार पूरी एहतियात बरती जाएगी।


पटना जू आज साप्ताहिक बंदी के कारण बंद रहेगा लेकिन मंगलवार से लोग जू और पार्कों में पूरे दिन आनंद ले पाएंगे। सभी बंदिश खत्म हो चुकी है। जू और पार्क पहले की तरह सामान्य रूप से खुलेगा। कोरोना संक्रमण में कमी आने के बाद लगाए गए सभी प्रतिबंधों को सोमवार से अगले आदेश तक समाप्त कर दिया गया है। दर्शकों के लिए टूरिस्ट स्थलों पर सभी पाबंदियां भी खत्म की गई हैं। पार्क मॉर्निंग वॉकरों के लिए सुबह 6 से साढ़े आठ बजे तक खुलेंगे। नौ बजे के बाद आम दर्शकों का प्रवेश होगा। शाम 7 बजे तक पार्क खुला रहेगा। पार्क में सभी टिकट काउंटर खुले रहेंगे। शहर में छोटे-बड़े 72 पार्क पूरी तरह खुल जाएंगे।