पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
09-May-2020 03:59 PM
PATNA : लॉकडाउन में बिहार में जाम छलकाने की शराब माफिया की पूरी तैयारी थी लेकिन को धरी की धरी रह गयी। हरियाणा से बिहार लायी जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है। यूपी के कानपुर से प्रयागराज जाने वाले हाइवे पर ये शराब की बड़ी खेप बरामद की गयी है।
हरियाणा से दो कंटेनर अंग्रेजी शराब बिहार भेजी जा रही थी। लखनऊ एसटीएफ और कानपुर के महराजपुर थाने की पुलिस ने प्रयागराज हाईवे से शराब से भरे दो कंटेनर पकड़े हैं। कीमत लाखों में बताई जा रही है। दोनों के ट्रक चालक और खलासी भाग गए लेकिन एक को दबोच लिया है।
एसटीएफ की सूचना के आधार पर कानपुर से प्रयागराज जाने वाले हाइवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। करीब सैकड़ों गाड़ियों को चेक करने के बाद दो कंटेनर पकड़े गए। दोनों कंटेनर बंद थे। पुलिस की चेकिंग को देख कंटेनर में सवार आरोपित भाग निकले।
पुलिस ने मौके से एक आरोपित को पकड़ लिया। जिसके बाद कंटेनर खोलकर देखा तो दोनों में लाखों की कीमत की शराब लदी हुई थी। दोनों कंटेनर में अंग्रेजी शराब के तीन ब्रांड लादे गए हैं। पुलिस ने बताया कि शराब हरियाणा से बिहार भेजा जा रहा था।