1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
02-Nov-2022 02:46 PM
By RANJAN
KAIMUR: खबर कैमूर जिले की है, जहां अस्पताल के कर्मियों की लापरवाही से मासूम की जान चली गई। घटना सदर अस्पताल भभुआ की है, जहां 4 माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे के टीकाकरण से बच्चे के शरीर में इंफेक्शन फैल गया और उसकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। बच्चा मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के ओमप्रकाश सिंह का 4 माह का चाड़क्या मौर्या बताया जा रहा। परिजनों का हंगामा सुन मौके पर पहुंची भभुआ थाने की पुलिस ने परीजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और करवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे का जन्म सदर अस्पताल भभुआ में हुआ था। 29 अक्टूबर को जब टीका लगाया गया तो बच्चा स्वस्थ था। अगर टिके की वजह से कोई परेशानी होती तो 24 घंटे के अंदर बच्चे के अंदर लक्षण महसूस होना शुरू हो जाता, लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ। अन्य कारण से भी बच्चे की मौत हुई होगी जिसकी जांच की जा रही है।
बच्चे के पिता ने बताया कि सदर अस्पताल भभुआ में ही जुलाई माह में बच्चे का जन्म हुआ था। जन्म के बाद बच्चा स्वस्थ था उस समय भी टीका दिया गया था। बच्चा सुरक्षित था, लेकिन टीके की दूसरी डोज 29 अक्टूबर को देने की बात कही गई थी, जहां बच्चे को टीका लगाने के लिए अस्पताल लाया गया था। 29 अक्टूबर को सदर अस्पताल भभुआ के कर्मियों द्वारा बच्चे को टीके का दूसरा डोज भी लगाया गया, उस समय भी बच्चा स्वस्थ था। अचानक आज सुबह 5 बजे टिके की वजह से बच्चे के शरीर में इंफेक्शन फैल गया और बच्चे की मौत हो गई।