ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : 30 सड़क और रेल परियोजनाओं का रास्ता साफ, 2024 तक पूरा...

बिहार : 30 सड़क और रेल परियोजनाओं का रास्ता साफ, 2024 तक पूरा होगा काम

27-Jul-2022 07:41 AM

PATNA : राजधानी पटना की 30 सड़क और रेल परियोजनाएं 2024 में पूरी हो जाएंगी. इसके निर्माण से पटना और आसपास के इलाके के लोगों को आवागमन में आसानी होगी. साथ ही इन क्षेत्रों का विकास भी तेजी से होगा. लंबे समय से नेउरा-दनियावां रेलखंड के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला लंबित था, जिसे पूरा कर लिया गया है. प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की समीक्षा में इन परियोजनाओं पर चर्चा की गई. 


बाढ़ के एसडीओ और डीएसपी के सहयोग से रामपुर डुमरा टाल डबल एडिशनल रेलपुल निर्माण परियोजना के निर्माण में होने वाली बाधा को दूर कर दिया गया है. बाढ़ से बख्तियारपुर नई बड़ी रेल लाइन निर्माण परियोजना में 6 गांव की 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हुआ है. डीएम ने इस परियोजना में एक माह के अंदर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया.


वहीं, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना में 21 गांवों में 108 एकड़ भूमि अर्जन की कार्रवाई की जा रही है. एनएचएआई द्वारा थ्री जी प्रस्ताव पर स्वीकृति उपलब्ध करा दी गई है. भवन निर्माण द्वारा 374 संरचना की सूची में से 100 का प्रतिवेदन भेजा गया है. शेष बची सभी संरचना का प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है. 


औरंगाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस-वे (भारतमाला आमस रामनगर खण्ड) एनएच-119डी परियोजना में 12 मौजा में 205.25 एकड़ भूमि अर्जित की गई है. डीएम ने फतुहा-हरनौत-बाढ़-दनियावां बाइपास एनएच-30ए परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके तहत 8 गांवों में 61.99 एकड़ भूमि अर्जित की गई है. वहीं, नेउरा-दनियावां रेल लाइन परियोजना में भू अर्जन समेत अन्य सभी कार्रवाई पूर्ण हो गई है.