ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : 28 मार्च से लापता इंटर के छात्र शुभम का शव बरामद,...

बिहार : 28 मार्च से लापता इंटर के छात्र शुभम का शव बरामद, दोस्तों ने हत्या के बाद जला दी बॉडी

03-Apr-2022 08:22 AM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव में निवासी वरदान राय के लापता बेटे शुभम का शव शनिवार की देर शाम पुलिस ने इंग्लिश चिचरौन के बहियार से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना पर जिले के एसएसपी बाबू राम समेत दर्जनों थाना की पुलिस देर रात तक अकबरनगर थाना में कैंप करती रही है। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुभम की हत्या उसके दोस्तों ने किया है। पहले शुभम की हत्या कर फिर बहियार में जलाने की कोशिश की गई है। मृतक शुभम का शव अर्ध जला हुआ मिला है, जिससे पहचान में काफी समस्या हुई। शुभम के शव की पहचान उसके चाचा विज्ञान कुमार ने की है। वहीं घटना स्थल से कई साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया है।


मृतक छात्र शुभम 28 मार्च से लापता था 

मृतक शुभम 28 मार्च की दोपहर से ही लापता हो गया था जिसको लेकर परिजनों ने देर रात अकबरनगर थाना में गुमशुदगी का रिपोर्टर दर्ज कराया था और तब से परिजनों ने थाना पहुंचकर कई बार शुभम की खोजबीन के लिए गुहार लगाया था। मगर पुलिस ने तुरन्त एक्शन नहीं लिया था और जब मामला गम्भीर हो गया तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कबरनगर थाना पुलिस में दो लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था लेकिन एक आरोपी शाहिद राजा थाना से भागने में सफल रहा जिसपर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए अकबरनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और चौकीदार को निलंबित कर दिया है।


वहीं परिजनों ने बताया कि 28 मार्च को मृतक शुभम के दोस्त गंधिनिकुंज गांव के निवासी गुंजन राय के पुत्र राजकुमार राय ने शुभम को प्रेक्टिकल कॉपी खरीदने के लिए बुलाया था जिसके बाद से शुभम ओर उसके दोस्त का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों ने 28 मार्च को ही देर शाम थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था।


शुभम के अपहरण की बात सामने के आने के बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर पुलिस से खोजबीन के लिए गुहार लगाते रहे। थाने में जाकर हंगमा भी किया लेकिन पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। मामला बिगड़ने पर पुलिस ने मृतक शुभम के दो दोस्त रोहित कुमार और अशोक यादव को गिरफ्तार किया जिसके पूछताछ और निशानदेही पर शव बरामद की गई।


एसएसपी मामले को लेकर हर बिंदुओं पर मीडिया को जबाब देने से बचते नजर आए। घटना को लेकर एसएसपी बाबूराम और विधी व्यवस्था डीएसपी समेत जिले के कई थाना की पुलिस अकबरनगर में देर रात तक कैंप करती रही। जब मीडिया ने सवाल पूछा तो सभी सवाल के जवाब बाद में देने की बात कही। फिलहाल एसएसपी ने बताया कि 28 मार्च को दिन में ही शुभम की हत्या कर शव को ठिकाना लगाया था जिसको लेकर दो दोस्तों की गिरफ्तार किया गया है और अन्य हत्या में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।