ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार : 26 नए केस इनमें 17 बच्चे, पूरा गांव बना कंटेनमेंट...

बिहार : 26 नए केस इनमें 17 बच्चे, पूरा गांव बना कंटेनमेंट जोन; ओमिक्रोन जांच को भेजे सैंपल

28-Dec-2021 07:44 AM

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या 25 के आंकड़े को पार कर गई है. बता दें सोमवार को बिहार में 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. जहां राज्य में 118 दिन के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार कर गई है.


सोमवार को पटना के कई इलाकों में 11 कोरोना के मरीज मिले हैं. जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. इसमें दो बच्चे एक ही परिवार के बोरिंग रोड के जबकि एक बच्चा दीदारगंज का है. वहीं दूसरी तरफ सोमवार को शेखपुरा में 14 बच्चों और जमालपुर के BMP-9 में 3 जवानों के संक्रमित होने के बाद दोनों इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. 


जानकारी के अनुसार शेखपुरा में घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाला अभिषेक कुमार पहले खुद पॉजिटिव हुआ इसके बाद उसके सम्पर्क में आए 14 बच्चे सोमवार को कोरोना की चपेट में आ गए. हैरान करने की बात यह कि होम आइसोलेशन में रहने की बजाए शिक्षक ने लापरवाही दिखायी और बेंगलुरू फरार हो गया. अब जिला प्रशासन कार्रवाई की बात कह रहा है.