ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / बिहार: 26 लाख की विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार

बिहार: 26 लाख की विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार

29-Apr-2022 01:27 PM

By SONU KUMAR

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हेमदापुर के मुसहरी टोला स्थित एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 26 लाख 46 हजार रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने घर के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि उक्त गांव निवासी यमुना मांझी के पुत्र सरजन मांझी के घर में भारी मात्रा में शराब छुपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही एक टीम गठन कर कार्रवाई शुरू की।


पुलिस ने छापेमारी के दौरान सरजन के घर से 180 एमएल का मेक डोवेल कंपनी का व्हिस्की 3216 बोतल, 180 एमएल का रॉयल स्टेग का व्हिस्की 576 बोतल, 180 एमएल इम्पेरियल ब्लू का 192 बोतल, 750 एमएल मेक डोवेल कंपनी का व्हिस्की 1200 बोतल, 180 एमएल ऑफिसर च्वाईस ब्लू व्हिस्क 96 बोतल तथा 180 एमएल स्टार ब्लू व्हिस्की 142 कुल 5422 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया है।


बरामद शराब की बाजार में मुल्य 26 लाख, 46 हजार 6 सौ रूपये आंका जा रहा है, उन्होंने बताया कि नई उत्पाद अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत गृह स्वामी सरजन मांझी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


बता दें की बिहार-झारखंड सीमा पर नवादा जिला बसे रहने के कारण यहां शराब माफियाओं का साम्राज्य बन चुका है, इतना ही नहीं शहर के हर गली मुहल्लों में अब शराब का होम डिलीवरी की भी व्यवस्था धंधेबाजों ने कर रखी है।