ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार: 10वीं पास छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, इंटर में नामांकन के लिए...

बिहार: 10वीं पास छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, इंटर में नामांकन के लिए 22 जून से होगा आवेदन

20-Jun-2022 01:21 PM

PATNA: दसवीं पास हुए छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर के लिए नामांकन की तिथि घोषित कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, 22 जून से छात्र नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. यह प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी.आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. छात्र इसके लिए अपने आप-पास के वसुधा केंद्र पर जाकर या मोबाइल फोन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.


बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं इंटर में नामांकन के लिए इंतजार कर रहे थे. अब छात्र 22 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान छात्र अपने सुविधा के मुताबिक कॉलेज का चयन कर सकते हैं. हालांकि, बिहार विधालय परीक्षा समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छात्र बोर्ड द्वारा जारी सूचना को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. साथ ही एक आवेदन के लिए एक मोबाइल नंबर का ही इस्लेमाल करें ताकि कोई तकनीकी गड़बड़ी ना हो. 


वहीं, बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर में नामांकन को लेकर तिथि जारी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन तैयारी में जुट गए हैं. कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर से छात्रों के नामांकन को लेकर तैयारी कर रहे हैं. बोर्ड की तरफ से इंटर में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि के ऐलान के बाद छात्रों में भी काफी उत्साह दखने को मिल रहा है. छात्र- छात्राएं खुश हैं कि लम्बे इंतजार के बाद उन्हें पहली बार कॉलेज में जाने का मौका मिलेगा.