Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
03-Feb-2021 02:53 PM
DESK : अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया. गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार में उन्होंने अंतिम सांस ली.
ओम स्वामी बीते कई महीनों से बीमार थे और 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था. कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. उन्हें चलने फिरने में भी काफी परेशानी हो रही थी और 15 दिन पहले उन्हें आधे शरीर में पैरालेसिस भी हो गया था. 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था. बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.
स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है. बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था. 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 2017 को बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था. दरअसल उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए CJI से सिफारिश क्यों ली जाती है? कोर्ट ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था लेकिन स्वामी ओम ने इस पर जवाब दिया था कि वो 'बिग बॉस' के जरिए पहले ही बहुत पब्लिसिटी पा चुके हैं. इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था.