ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिग ब्रेकिंग: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में फिर लगी भीषण आग, मौके पर...

बिग ब्रेकिंग: पटना के विश्वेश्वरैया भवन में फिर लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

19-May-2022 09:01 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक बार फिर विश्वेश्वरैया भवन में भीषण आग लग गई है। आग बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर लगी है। आग लगने के कारण अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।


बता दें कि 9 दिनों के भीतर विश्वेश्वरैया भवन में दूसरी बार लगी आग लगी है। बीते 11 मई को भी विश्वेश्वरैया भवन में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई थी। इस अगलगी की घटना में एक कर्मी की झुलने से मौत हो गई थी। करीब 17 घंटों की भारी मशक्कत के बाद दमकल की 50 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। सबसे पहले पांचवी मंजिल पर आग लगी थी और इसके बाद छठी से लेकर चौथी और तीसरी मंजिल तक इसकी चपेट में आ गए थे।


घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विश्वेश्वरैया भवन पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। आग लगने की घटना के बाद विपक्ष ने इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला था। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि कहीं महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खत्म करने के लिए तो कोई साजिश नहीं रची गई।


news image