मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Apr-2023 05:18 PM
By First Bihar
MADHUBANI: इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर मुखिया की मां समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के सहोरवा गांव की है।
मृतकों की पहचान माधोपुर पंचायत के मुखिया की मां, नवल यादव और प्रभास यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवल यादव और प्रभास यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। इसी बीच एक पक्ष के द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसमें गोली लगने से मुखिया की मां, नवल यादव और प्रभास यादव की मौत हो गई है।
पांच घायलों में से चार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर कई थानों की पुलिस टीम पहुंची है और गांव में कैंप कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 7 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया है।



