अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Jun-2022 11:15 AM
SAMASTIPUR: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटका शव मिलने के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय मनोज कुमार झा, उसकी पत्नी 25 वर्षीय सुन्दरमणि देवी, 6 वर्षीय बेटा शिवम, 5 वर्षीय सत्यम कुमार और 65 वर्षीय मां सीता देवी के रूप में हुई है। एक साथ पांच लोगों का शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज काफी गरीब था और मऊ बाजार में खैनी की दुकान चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
बताया जा रहा है कि मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था। काफी कोशिश के बावजूद वह कर्ज की नहीं चुका पा रही थी। कर्ज को चुकाने के लिए स्वयं सहायता समूह के लोग उस पर दवाब बना रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाएं मनोज के घर पहुंची थी। काफी देर आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद घर का दरवाजा नहीं खुला।
जिसके बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों द्वारा आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। परिवार के पांचों सदस्यों का शव घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।