ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टैन, ट्रॉफी के साथ मिले 31...

बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टैन, ट्रॉफी के साथ मिले 31 लाख और एक कार

13-Feb-2023 07:22 AM

By First Bihar

DESK : बिग बॉस 16 की ट्रॉफी एमसी स्टैन के नाम हो गई है। स्टैन ने शिव ठाकरे को पछाड़कर यह ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है।इससे पहले इस ट्रॉफी को लेकर प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन लास्ट मोमेंट में बड़ा उलटफेर हुआ और प्रियंका तीसरे नंबर पर चली गई. जिसके बाद यह लड़ाई एमसी स्टैन और  शिव ठाकरे के बीच की हो गई और एमसी ने जीत हासिल कर लिया। एमसी स्टैन को पुरस्कार के रूप में बिग बॉस 16 की ट्रॉफी, 31 लाख रुपये और एक Grand i10 Nios कार दी गई।


इस ग्रैंड फिनाले में कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने एक्ट से सभी को खूब हंसाया भी। कृष्णा और भारती ने कंटेस्टेंट से मजेदार टास्क कराए जिन्हें देखकर सभी ने जमकर ठहाके लगाए। फिनाले में बिग बॉस 16 के सभी एक्स कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। बिग बॉस 16 का फिनाले सलमान खान ने होस्ट किया। 


अगर इस बार के टॉप 5 में एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम पहुंचे। इन पांचों में से सबसे पहले शालीन भनोट बाहर हुए। उनके बाद अर्चना गौतम एविक्ट हुईं। शालीन के बाहर होने के साथ ही एकता कपूर ने उन्हें अपने नए शो का ऑफर दिया। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।