ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / दिव्यांग आयुष ने पैरों से बनाई 'बिग बी' की पेंटिंग, अमिताभ बच्चन ने...

दिव्यांग आयुष ने पैरों से बनाई 'बिग बी' की पेंटिंग, अमिताभ बच्चन ने मुंबई बुला 50 हजार में खरीदी

05-Feb-2020 01:59 PM

DESK : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा किसानों, बाढ़ पीड़ितों और सूखा पीड़ितों के लिए डोनेशन करते रहते हैं. दूसरे की सहायता करने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ऐसा काम किया जिसे सुन सब उसकी तारिफ कर रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन के पास एक दिव्यांग अपनी पेंटिंग लेकर पहुंचा, पहले तो अमिताभ बच्चन ने उसे अपने पास बुलाया, उससे काफी देर तक बात की और फिर अमिताभ बच्चन ने उसकी पेंटिंग 50 हजार रुपये में खरीद ली.

अमिताभ बच्चन ने जिसकी पेंटिंग खरीदी है उसका नाम आयुष है. दिव्यांग आयुष के हाथ नहीं हैं और वह पैर से पेंटिंग बनाते हैं.  पेंटर आयुष ने अपने पैरों से अमिताभ बच्चन की एक पेंटिंग बनाई थी जिसे देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें मुंबई बुलाया था. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने 20 मिनट तक आयुष से  मुलाकात की. 

अमिताभ बच्चन ने जब आयुष की पेंटिंग देखी तो देखते रह गए. कौन बनेगा करोड़पति वाले लुक में आयुष ने अमिताभ बच्चन की पेंटिंग बनाई थी. इस खुशी को शेयर करते हुए आयुष की मां सरोज कुण्डल ने बताया कि "उसके चेहरे पर इतनी खुशी देखते तो आप दंग रह जाते. इसमें इसका खुद का भी प्रयास था और इसका एक दोस्त बना था चेतन गांधी और सुरेश जुम्मानी इनका बहुत प्रयास था. सोशल मीडिया का प्रयास रहा."