ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / विधायकों को तेजस्वी का निर्देश: सभी विधायक सदन में रहेंगे मौजूद, उनके अलावे...

विधायकों को तेजस्वी का निर्देश: सभी विधायक सदन में रहेंगे मौजूद, उनके अलावे कोई नहीं करेगा मीडिया से बात

23-Aug-2022 09:46 PM

PATNA:आरजेडी ने राबड़ी आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी। तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी विधायकों को कल सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। बैठक के बाद तेजस्वी यादव सीएम आवास गये जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। सीएम से मुलाकात के बाद राजद ने अपनी रणनीति बदली। अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावे कोई दूसरा नेता मीडिया के सवालों का जवाब नहीं देगा। 


कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बताया कि विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले विधायक दल की बैठक होती है। यह रूटीन होता है इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपार बहुमत है विश्वास मत हासिल करना है। यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। नहीं तो बहुमत से फैसला लिया जाएगा।


बीजेपी के बाद अब राजद को टास्क मिला है। बैठक की रणनीति पर किसी तरह की चर्चा नहीं करना है।.नीतीश कुमार से मुलाक़ात के बाद तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं को यह हिदायत दी है। बैठक के बाद विधायक राबड़ी आवास से निकले। इस दौरान बिहार के खान और भूतत्व मंत्री रामानंद यादव ऐसी किसी भी तरह के राजनीतिक बयान से बचते नजर आए। 


आरजेडी विधानमंडल बैठक से बाहर निकलने के बाद उन्होंने साफ तौर पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। इसके पहले भी अपने आवास पर वह किसी भी तरह की राजनीतिक बयान देने से बचते नजर आए थे। गौरतलब है कि जब से सुशील कुमार मोदी के ऊपर उन्होंने बयान दिया था कि उनकी संपत्ति की जांच करवाई जाएगी जिसके बाद उनके इस बयान पर राजनीतिक बयानों का दौर सा चल पड़ा था।