Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
18-Dec-2023 05:39 PM
By First Bihar
PATNA: पिछले महीने की बात है जब बिहार विधानसभा के भीतर नीतीश कुमार अपने से उम्र में काफी बड़े जीतन राम मांझी पर हत्थे से उखड़ गये थे. नीतीश ने जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक करते हुए मर्यादा की सीमायें लांघ दी थी. उस वाकये के बाद आज पहली बार नीतीश कुमार की मुलाकात जीतन राम मांझी से हो गयी. मुलाकात छोटी सी ही थी लेकिन दिलचस्प थी.
ऐसे हुई मुलाकात
दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक है. उसमें शामिल होने के लिए नीतीश कुमार आज शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए. नीतीश कुमार चार्टर प्लेन के बजाय इंडिगो की फ्लाइट से पटना से रवाना हुए. जैसे ही वे हवाई जहाज के अंदर घुसे उन्हें सामने ही जीतन राम मांझी बैठे हुए दिख गये. जीतन राम मांझी भी उसी फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे. उनकी पत्नी भी साथ थी.
नीतीश कुमार को देखते ही जीतन राम मांझी अपनी सीट से उठ खड़े हुए. नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़े और फिर कहा-अरे आप भी जा रहे हैं. जवाब में मांझी ने कहा-हां. इसी दौरान नीतीश कुमार की नजर जीतन राम मांझी की पत्नी पर भी पड़ी. उन्होंने मांझी की पत्नी को देख कर भी हाथ जोड़े, फिर कहा-और सब ठीक है न. कुल सेकेंड तक ये संवाद चला और फिर नीतीश कुमार अपनी सीट पर जा कर बैठ गये. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों में इसके अलावा और कोई बात नहीं हुई.
इंडिगो की इस फ्लाइट की पहली कतार में ही मांझी और नीतीश बैठे थे. लेकिन दोनों की सीट अलग अलग थी. बीच में गलियारा था, जिससे जहाज के भीतर आवाजाही होती है. दिल्ली में फ्लाइट के लैंड होने के बाद भी दोनों में कोई बात नहीं हुई. नीतीश कुमार की रिसीव करने के लिए बिहार सरकार का पूरा अमला एयरपोर्ट पर पहुंचा हुआ था. नीतीश उनके साथ निकल गये. बाद में जीतन राम मांझी अपनी पत्नी के साथ बाहर निकले.