ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बीच सड़क पर झगड़ रहे प्रेमी-युगल की पुलिस ने करवाई शादी, जाति की...

बीच सड़क पर झगड़ रहे प्रेमी-युगल की पुलिस ने करवाई शादी, जाति की वजह से परिवार वाले नहीं थे तैयार

13-Aug-2022 02:23 PM

BHAGALPUR: भागलपुर के इशाकचक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बीच सड़क पर प्रेमी युगल झगड़ने लगे। विवाद शादी को लेकर हो रहा था। दोनों शादी के लिए तैयार थे लेकिन उनके परिवार वाले इसके लिए राजी नहीं थे। अलग जाति होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो रही थी।


बीच सड़क पर दोनों प्रेमी युगल को झगड़ता देख पुलिस की गश्ती टीम वहां रुकी फिर दोनों की बातें सुनी गयी। जिसके बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया जहां उन्हें समझाया बुझाया गया। दोनों के परिजन जब शादी के लिए तैयार हुए तब मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी गयी।


दरअसल बांका के लहेरिया गांव निवासी रवि रंजन यादव और गोड्डा जिले के सूकलचक की रहने वाली आभा साह के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की जाति अलग रहने के कारण शादी में दिक्कत आ रही थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। 


भागलपुर के इशाचक में युवक किराये के मकान में रहता था। जहां शादी को लेकर युवती उससे मिलने आई थी। लेकिन अलग जाति होने के कारण शादी के लिए वह तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है। 


बीच सड़क पर दोनों आपस में ही लड़ने लगे। जिसके बाद पुलिस की पहल से दोनों की शादी करवा दी गयी। वर-वधू ने अपने-अपने परिजनों से आशीर्वाद तो लिया ही साथ ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से भी आशीर्वाद लिया। मंदिर में मौजूद लोगों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन की कामना की।