मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-May-2024 08:05 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने कई कड़े नियम और कानून बना रखे हैं। इसके बावजूद भूमि विवाद का मामला आए दिन सामने आता है। इसी कड़ी में बेगूसराय में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। पत्थर बरसाये गये और फायरिंग की गयी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। वही मारपीट की घटना में तीन और लोग घायल हो गये हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सिर में गोली लगने से एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वह अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव वार्ड 8 स्थित मुंगेर घाट की है। घायल की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट वार्ड 8 निवासी उपेंद्र साह के 28 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार को गोली लगने से घायल हो गया है।
घायलों के परिजनों ने बताया कि जमीन की घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया और जमकर लाठियां चलाने लगे इससे भी मन नहीं भरा तो गोली चलाने लगे। बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की जिसमें गोली लगने से विक्रम कुमार घायल हो गये वही पथराव किये जाने से तीन अन्य लोग भी घायल हो गये।
हालांकि घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने गोली लगने की बात से इनकार कर दिया। कहा कि रास्ते की विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है, इस दौरान पथराव होने से तीन लोगों को चोटें आई हैं सभी को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।