petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर
22-Aug-2024 08:51 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। ऐसे में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से न सिर्फ पुलिस प्रसाशन पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि सरकार पर भी इसको लेकर विपक्ष हमलावर नजर आ रहा है। इसके बाबजूद इन घटनाओं पर रोक लगती हुई नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के माधोपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि, भागलपुर जिले में सोए अवस्था में किसान की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। वहीं, मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी फूलन शर्मा के रुप में हुई है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हत्या के विरोध में राघोपुर से सहजादपुर जाने वाली सड़क मार्ग को जाम कर दिया है।
उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे भागलपुर डीएसपी 2 राकेश कुमार नाथनगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। वही मृतक की चाची ने बताया कि 3 दिन पहले जमीनी विवाद में मिथुन मंडल, सागर मंडल , बांघटू मण्डल, बरूण मंडल लाठी डंडा से घर पर आ कर मारपीट किया था और जान से मार डालने की धमकी दी थी। जिसका आवेदन नाथनगर थाना मे दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।