ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भूमि विवाद में हुई थी JDU नेता की हत्या, प्रॉफिट के लोभ में...

भूमि विवाद में हुई थी JDU नेता की हत्या, प्रॉफिट के लोभ में दोस्तों ने दी थी 14 लाख की सुपारी

27-Jul-2024 07:39 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही नजर आ रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के इलाके से निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने गोली मारकर जदयू नेता की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप और मातम का माहौल बना हुआ था। अब पटना में जदयू नेता सह प्रॉपर्टी डीलर सौरभ कुमार हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।


दरअसल, पुनपुन के बड़हियाकौल इलाके में 24 अप्रैल को जदयू नेता जमीन कारोबारी सौरभ की हत्या की साजिश उसके ही तीन पूर्व साथियों ने रची थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर सहित सात को गिरफ्तार कर लिया है। कांड को अंजाम देने के लिए 14 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। बचने के लिए साजिशकर्ता सौरभ के अंतिम संस्कार में पहुंचे और रोते बिलखते दिखे। 


बताया जाता है कि जमीन विवाद और अधिक मुनाफा कमाने की लालच में आरोपितों ने सौरभ कुमार को रास्ते से हटाने प्लान बनाया। इसके लिए जमीन बेचकर 14 लाख का इंतजाम किया गया था। यह राशि शूटरों को सुपारी के तौर पर दी गई थी। शक न हो इसके लिए घटना के बाद आरोपित मृतक के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। आरोपितों की पहचान परसा बाजार शिवनगर निवासी अविनाश कुमार उर्फ राइफल, पीपरा के शशिरंजन कुमार, पुनपुन निवासी दीपक कुमार, गोपालपुर डोमनचक के रहने वाले पप्पू कुमार, परसा बाजार के श्यामनारायण सिंह, शूटर विक्की कुमार व परसाबाजार निवासी सत्यम कुमार झा के रूप में हुई है। 


उधर, छानबीन के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले राज की जानकारी मिली। पता चला कि जदयू नेता की हत्या की साजिश उसके ही गांव के अविनाश उर्फ राइफल और उसके साथी शशि रंजन और दीपक ने रची थी। तीनों सौरभ के पूर्व साथी और जमीन कारोबारी हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।