चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Mar-2021 07:16 AM
PATNA : बिहार में राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार भले ही ट्रिपल सी से समझौता नहीं करने का दावा करते हों लेकिन इसके बावजूद शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर उनके मंत्री भी परेशान हैं। बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय अपने डिपार्टमेंट में फैले भ्रष्टाचार को लेकर इतने परेशान हैं कि अब उन्होंने एक बड़ा और अनोखा फैसला किया है। रामसूरत राय जो पहल करने जा रहे हैं वह अब तक मेरी सरकार के किसी मंत्री ने नहीं किया है।
दरअसल डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार के खात्मे और अच्छे पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए मंत्री रामसूरत राय ने फैसला किया है कि वह अपने वेतन से विभाग के अच्छे कर्मियों को पुरस्कृत करेंगे। मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि हर साल एक महीने का अपना वेतन उन चुनिंदा कर्मियों को देंगे जिन्होंने विभाग के लिए बेहतर काम किया। मंत्री का मानना है कि इससे अच्छे कर्मचारियों में उत्साह भरेगा और वह भ्रष्टाचार को भी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मंत्री जी का फार्मूला अनोखा है। अब तक शायद ही कभी ऐसा हुआ है कि किसी मंत्री ने अपना वेतन विभाग के कर्मियों के बीच देने का फैसला किया हो। मंत्री रामसूरत राय अपने वेतन से 9 ऐसे लोगों को राशि देकर सम्मानित करेंगे जिन्होंने सरकार और डिपार्टमेंट के लिए बेहतरीन काम किया। 9 लोगों को 11000 प्रति व्यक्ति की दर से राशि दी जाएगी। मंत्री रामसूरत राय का कहना है कि उनके इस पहल से विभाग के हर कर्मी को ऐसा महसूस होगा कि मंत्री की नजर सभी कर्मचारियों पर है और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने में इससे मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही साथ अच्छे काम करने की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी क्योंकि इनाम का आधार बेहतरीन काम और इमानदारी होगी।
मंत्री रामसूरत राय पहले ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने बड़ी साफगोई से अपने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को विधानसभा में भी पिछले दिनों स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन इसके लिए उन्हें विधायकों की भी मदद चाहिए। मंत्री विधानसभा में यह भी कह चुके हैं कि अगर किसी विधायक को विभाग के किसी कर्मी या पदाधिकारी के बारे में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो वह व्यक्तिगत तौर पर उन्हें इसकी सूचना दें। ऐसे दोषी अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।