ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / खेसारी के कार्यक्रम में हमला: जमकर चले ईंट, पत्थर और रोड़े, भोजपुरी हीरोइन...

खेसारी के कार्यक्रम में हमला: जमकर चले ईंट, पत्थर और रोड़े, भोजपुरी हीरोइन जख्मी, गाड़ी चकनाचूर

22-Mar-2021 03:06 PM

PATNA :  भोजपुरी के सुपर स्टार सिंगर और अभिनेता खेसारी लाल यादव कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा और ईंट, पत्थर और रोड़े चलने से भोजपुरी की एक्ट्रेस और सिंगर जख्मी हो गई हैं. उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. लग्जरी गाड़ी के शीशे टूट गए हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस को भी चोटें आईं हैं. जैसे-तैसे कर उन्होंने अपनी जान बचाई है. खेसारी लाल यादव ने कार्यक्रम में हंगामा और इतना बवाल होने को लेकर पटना जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों पर आरोप लगाया है.


घटना राजधानी पटना के फतुहां थाना इलाके की है, जहां छपाक वाटरपार्क में रविवार को आयोजित भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और हॉट एक्ट्रेस में शुमार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में भारी हंगामा हुआ है. स्थानीय लोगों ने जबरदस्त बवाल किया. सड़क जाम और आगजनीभी की. बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पटना पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. 


news image


आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के अलावा भोजपुरी की एक्ट्रेस और सिंगर निशा उपाध्याय भी शिरकत करने वाली थीं. वह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थीं, जब यह हंगामा हुआ. सोशल मीडिया के माध्यम से निशा उपाध्याय ने बताया कि खेसारी लाल यादव के प्रोग्राम में भगदड़ के दौरान उन्हें चोट लगी है. उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं. निशा ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने फैंस को भी इस बात की जानकारी दी और ईंट, पत्थर और रोड़ेबाजी से क्षतिग्रस्त अपनी गाड़ी को भी दिखाया. निशा ने कहा कि वह 2 घंटे तक किचन में छिपकर बैठी रहीं. लेकिन फिर भी उन्हें चोट लग ह गई. 


घटना की सूचना मिलने पर फौरन मौके पर पहुंची पटना पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया. फतुहां के थानेदार ने फर्स्ट बिहार झारखंड को इस बात की जानकारी दी कि छपाक वाटरपार्क में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने काफी बवाल काटा. जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी. उधर दूसरी ओर आयोजकों का आरोप है कि कार्यक्रम ठीक से चल रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस आई, हंगामा शुरू हो गया और लोग बेकाबू हो गए. 


news image


आपको बता दें कि कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए बिहार सरकार सतर्क हो गई है. होली मिलन समारोह और अन्य कार्यक्रमों को सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित करने की सख्त मनाही है. लेकिन इसके बावजूद भी सरकार के नियमों और कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बिहार सरकार की ओर से यह सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. लेकिन इसके बावजूद भी राजधानी पटना में ही प्रशासन के नाक के नीचे इतनी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कोरोना गाइडलाइन के तमाम नियमों की धज्जियां उड़ गईं. कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ही उन्हें कार्यक्रम की अनुमति दी थी. वहीं दूसरी ओर संबंधित थाना के एसएचओ का कहना है कि उन्हें इसबात की जानकारी तक नहीं. उन्हें फिल्म की शूटिंग की बात कही गई थी.


news image


गौरतलब हो कि रविवार को पटना के छपाक वाटरपार्क में "होली के रंग, खेसारी और अक्षरा के संग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में हीरो खेसारी लाल यादव और हीरोइन अक्षरा सिंह आने वाली थीं. शिवंता एंटरटेनमेंट की ओर से इस कार्यक्रम को आयोजित करने की बात सामने आ रही है. हालांकि आयोजकों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जबरदस्त हंगामे के बाद फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.


उधर दूसरी ओर बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह कार्यक्रम छोड़कर भाग गई हैं. जबरदस्त बवाल के बात कार्यक्रम में हिस्सा लेने से उन्होंने मना कर दिया है. आपको बता दें कि इन दोनों एक्टर और एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया में अपना वीडियो शेयर कर लोगों को बुलाया था. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ, जिसके कारण ही आशंका जताई जा रही कि कार्यक्रम स्थल पर क्षमता से ज्यादा लोग पहुंचे और इस तरह की स्थिति बन गई कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. 


news image