ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

21-Jul-2024 09:57 AM

By First Bihar

DHANBAD: धनबाद मंडल कारा में बंद भोजपुरी लोक गायक भरत शर्मा की तबीतय शनिवार को अचानक बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद आनन-फानन में उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।


दरअसल, 13 जून 2018 को आर्थिक अपराध के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने आयकर विभाग से फर्जी दस्तावेज के आधार पर टीडीएस का भुगतान लेने के तीन अलग-अलग मामलों में दोषी करार देते हुए भरत शर्मा को दो साल की जेल और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।


नीचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए भरत शर्मा ने 27 जून 2024 को झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। केस की सुनवाई करते हुए हाइ कोर्ट ने भरत शर्मा को निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद बीते शुक्रवार को भरत शर्मा ने धनबाद सिविल कोर्ट में सरेंडर किया।


धनबाद की आर्थिक अपराध की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता कुमार की कोर्ट ने भरत शर्मा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के दो दिन बाद ही भरत शर्मा की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।