ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

भोजपुर में बाढ़ का कहर : 6 लोगों की डूबने से मौत, 3 अब भी लापता

भोजपुर में बाढ़ का कहर : 6 लोगों की डूबने से मौत, 3 अब भी लापता

15-Aug-2021 09:21 AM

BHOJPUR : बिहार में पहले लोग कोरोना की मार से परेशान थे लेकिन अब बाढ़ से हालात खराब हो चुके हैं. भोजपुर जिले गंगा नदी विकराल रूप ले चुकी है. कई रिहायशी इलाके डूब चुके हैं. इतना ही नहीं केवल भोजपुर जिले में शनिवार को बाढ़ के पानी में 9 लोगों के डूबने की खबर सामने आई जिनमें से अबतक 6 लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है. हालांकि ये घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 9 लोगों के डूबने की खबर से जिले में कोहराम मचा हुआ है. 


मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरां गांव से आई जहां फोर लेन के समीप फैले बाढ़ के पानी में दो किशोर अपनी बाइक को धो रहें थे तभी दोनों किशोर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और दोनों लड़के गहरे पानी में डूब गए. दोनों को डूबता देख ग्रामीणों  ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वो बच नहीं पाए. दोनों मृतक शोभी डुमरां गांव निवासी 14 वर्षीय अजय कुमार और 10 वर्षीय शक्ति कुमार बताए जा रहे हैं.


इधर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ही भकुरा गांव में भी एक 35 वर्षीय युवक की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई है. मृतक भकुरा गांव निवासी उमेश राम बताया जा रहा है. वह मवेशी का चारा लेने के लिए बधार में गया हुआ था. यहां उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में गिरने के चलते अपनी जान गंवा बैठा.


उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव में बाढ़ के पानी मे डूबने से पांच वर्षीय एक मासूम बच्ची की मौत हो गई. मृतका गौरी कुमारी कारीसाथ निवासी संतोष राम की पुत्री थी.गौरी कुमारी अपने मां के साथ शौच के लिए बधार में जा रही थी. इस दौरान वह बाढ़ के पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी और उसकी डूबने से मौत हो गई. 


आरा के शहरी इलाका यदुवंशी नगर में एक 7 वर्षीय बालक की बाढ़ में डूब जाने से मौत हो गई. मृतक वीर बहादुर प्रसाद का पुत्र मोहित कुमार बताया जा रहा है. वहीं, बड़हरा प्रखंड के महुदही गांव में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई जबकि वहीं ठीक पास के गांव सबलपुर और बभन गांवा में भी दो युवकों की बाढ़ के पानी में डूबने की खबर आई. स्थानीय गोताखोर बाढ़ के पानी में डूबे युवकों की काफी खोजबीन भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया.


इसके अलावा शाहपुर थाना क्षेत्र सेमरिया ओझा पट्टी गांव में नदी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मृतक सेमरिया ओझा पट्टी गांव निवासी समहुत राम का 32 वर्षीय पुत्र राजू प्रसाद है. मृतक के परिजन ने बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर उनका एक दूसरा घर है. उसी घर से वो खाना लेकर जा रहा था. इसी बीच रास्ते में पुल से गुजरके समय वह बाढ़ के पानी में गिर पड़ा और नदी में डूब गया.