Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
06-Apr-2021 06:14 PM
PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. भोजपुर के एसपी हरि किशोर राय का तबादला कर दिया गया है. हर किशोर राय की जगह अब राकेश दुबे भोजपुर के नए एसपी बनाए गए हैं. गृह विभाग ने इस संबंध से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने राज्य के 3 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें भोजपुर के एसपी हर किशोर राय और सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार का नाम शामिल है. 2010 बैच के आईपीएस अफसर अनिल कुमार को पटना और 2011 बैच के आईपीएस हर किशोर राय को सीतामढ़ी भेजा गया है.
बिहार कैडर के नए आईपीएस अफसर राकेश कुमार दुबे को भोजपुर पुलिस का कमान सौंपा गया है. काफी तेजतर्रार और जाने माने अफसर राकेश कुमार दुबे पहली बार किसी जिले के एसपी बनाये गए हैं. इससे पहले राकेश दुबे बिहार के राज्यपाल के ADC थे. कई दिनों से वो इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालते आ रहे हैं. अब इन्हें भोजपुर में लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी दी गई है.

आईपीएस अधिकारियों के अलावा बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का भी तबदला किया है. कटिहार के डीएम का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने कटिहार के डीएम कंवल तनुज का तबादला करते हुए इन्हें आईपीआरडी विभाग का डायरेक्टर बना दिया है. जबकि वित्त विभाग के अपर सचिव आईएएस उदयन मिश्रा को सरकार ने कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया है. आपको बता दें कि आईएएस कंवल तनुज 2010 और आईएएस उद्यान मिश्रा 2011 बैच के अधिकारी हैं.
इन दोनों अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी के अलावा तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर आईएएस मनीष कुमार को अगले आदेश तक दरभंगा के कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस मनीष कुमार साल 2005 बैच के अधिकारी हैं.


