ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की मुश्किलें बढ़ी, जमीन की डील मामले में वाइफ का भी नाम आया सामने

14-Sep-2024 10:05 AM

By First Bihar

SARAN : भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव एक धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट में पेश हुए। रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/19 के विचारण वाद संख्या 1002/24 में खेसारी लाल यादव पर धारा 406 भादवि और 138 एनआई एक्ट के तहत आरोप गठन किया गया है। इनके खिलाफ पत्नी चंदा देवी के साथ जमीन की डील का मामला है। 


मिली जानकारी के अनुसार एसीजेएम एकादश राकेश कुमार के न्यायालय में रसूलपुर थाना कांड संख्या 120/ 19 के विचारण वाद संख्या 1002/24 के आरोपी भोजपुरी फिल्म के अभिनेता व गायक शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित हुए। कोर्ट ने अंदर दफा 406 भादवि तथा 138 एनआइ एक्ट में आरोप गठन किया।


बताया जा रहा है कि, रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी निवासी मृत्युंजयनाथ पांडे ने रसूलपुर थाना में 16 अगस्त 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप में कहा था कि उसने अपनी खरीदगी जमीन को बेचने हेतु रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह निवासी शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपये में बात की थी। उसकी रजिस्ट्री चार जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी।


उधर उस वक्त खेसारी लाल यादव द्वारा नगद रुपये के एवज में 18 लाख रुपये का चेक दिया गया था। उक्त चेक को उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाता में जमा कर दिया जो चेक 24 जून को वापस आ गया। पुनः उन्होंने 27 जून को जमा किया तो बैंक द्वारा 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई।उसको लेकर उन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस द्वारा मामले में 22 अगस्त 2020 को भादवि की धारा 406 व 138 एनआइएक्ट के अंतर्गत आरोप पत्र दाखिल किया गया था। न्यायालय द्वारा 22 जनवरी 2021 को शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के खिलाफ सम्मन और 25 फरवरी 2021 को जमानतीय वारंट के बावजूद आरोपित के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।