रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
21-Aug-2024 01:25 PM
By RAKESH KUMAR
ARA : एक तरफ जहां एससी- एसटी के आरक्षण में क्रिमीलेयर लागू करने के विरोध में पूरे बिहार में प्रदर्शन हो रहा है। इसे लेकर लोग सड़क पर उतर गए हैं। पटना, जहानाबाद, छपरा, सिवान से लेकर शेखपुरा की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जगह तो यातायात व्यवस्था बाधित होने की खबर सामने आ रही है। इस बीच भोजपुर से एक राहत भरी खबर सा,सामने आई है। यहां जिले के पुलिस कप्तान ने खुद मोर्चा संभाल लिया और आज के दिन बिहार पुलिस की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थीयों को सही तरीके से सेंटर पर पहुंचाने का काम किया और इसके साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा भी संचालित करवाया।
दरअसल, भारत बंद को लेकर भोजपुर जिला हाई अलर्ट पर है। यहां लोग सड़कों पर उतरकर नारेबाजी कर रहे हैं। यहां तक की ट्रेन को भी रोक दिया गया। तो वहीं दूसरी आज राज्यभर में बिहार पुलिस भर्ती की परीक्षा में ली जा रही है। ऐसे में इस परीक्षा को परीक्षा को सफल बनाने के लिए बिहार पुलिस की टीम कड़ी मशक्कत कर रही है। भोजपुर में इसको लेकर खुद पुलिस कप्तान सड़क पर उतर गए हैं।
भोजपुर पुलिस कप्तान का साफ़ कहना है कि वह और उनकी पूरी टीम जिले के अंदर कदाचार मुक्त सिपाही परीक्षा कराने को लेकर अडिग है और यह एक भोजपुर पुलिस के ऊपर बहुत बड़ी चुनौती भी है। वहीं जब भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव से पूछा गया की इस भारत बंदी के बावजूद सिपाही परीक्षा आप कैसे सफल बनाएंगे तो उन्होंने बताया की केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के चौथे चरण में भोजपुर के 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा चल रही है।
परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी तथा मजिस्ट्रेट की प्रति नियुक्ति के अतिरिक्त स्वयं सीनियर पदाधिकारी के साथ-साथ जिला पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक भोजपुर सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न करवाने हेतु निगरानी कर रहे। वहीं जिले के लोग पुलिस द्वारा इस बड़ी चुनौती को सराह रहे है।