ब्रेकिंग न्यूज़

तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी

भोगेंद्र यादव अमर रहे...पंचतत्व में विलीन हुए शहीद, पूरा गांव हुआ गमगीन

14-Aug-2024 09:44 PM

By First Bihar

MADHUBANI: जयनगर के पिपराटोल निवासी शहीद आर्मी जवान भोगेन्द्र यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भोगेंद्र यादव अमर रहे का नारा लगाया। सेना के अधिकारी और जवानों ने शहीद को सलामी दी। 


भोगेंद्न यादव की शहादत की खबर मिलते के बाद उनके परिवार और गांव में मातम छा गया। वही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।  परिवार वाले उनके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कमला नदी के श्मशान घाट पर किया गया। 


बता दें कि भोगेंद्र यादव जयनगर के पिपराटोल वार्ड नंबर 6 के रहने वाले थे। 35 वर्षीय भोगेन्द्र ड्यूटी जाने के क्रम में सोनीपथ रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना के शिकार हो गये जिसमें उनकी मौत हो गयी। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा जिसके बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ सेना के जवानों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। 


इस दौरान लोगों ने नम आंखों से शहीद को विदा किया। शव यात्रा विभिन्न इलाकों से होकर कमला नदी के श्मशान घाट पर पहुंचा जहां सेना के अधिकारी और जवानों ने शहीद को सलामी दी। इस मौके पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।